जाने 6 तरीके लोको ऍप से पैसे कमाने के | Loco app se paise kaise kamaye

By | October 19, 2023

नमस्कार दोस्तों, अगर आप जानना चाहते हैं कि Loco App Se Paise Kaise Kamaye, तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं| इस पोस्ट में आपको Loco app से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होगी जैसे की लोको ऐप क्या है, Loco app को कैसे डाउनलोड करें, इस पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं और लोको ऐप से पैसे कमाने की अलग-अलग तरीके|

दोस्तों अगर आप गेम खेल कर पैसे कमाने में अपनी रुचि रखते हैं तो यह ऐप आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है| Loco app एक live game streaming platform है आप जिसके जरिए आप कई तरीकों से ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं|

मैं उन सभी तरीकों के बारे में इस पोस्ट में आपको विस्तार से जानकारी दूंगी तो आपसे निवेदन है कि इस पोस्ट को अंत तक आप जरुर पढ़िए|

चलिए सबसे पहले जानते हैं कि:

लोको ऐप क्या है | What is Loco App in Hindi?

Loco App एक Live Game Streaming App है जिसमें आप दूसरे लोगों के साथ लाइव चैट कर सकते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग करके भी पैसा कमा सकते हैं| यह ऐप एक काफी लोकप्रिय भारतीय paise kamane wala app है जिसको गेम खेल कर पैसे कमाने के लिए बनाया गया है|

इस ऐप में आप लाइव गेम स्ट्रीमिंग के साथ दूसरे अन्य गेम भी खेल सकते हैं| इसके अलावा इसमें आप फ्री और paid दोनों तरह के गेम खेल सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं| Loco app पांच भाषाओं में उपलब्ध है जिनमे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी और बांगला शामिल है|

What is Loco App in Hindi

Loco app मैं हर रोज दो games होते हैं| पहला गेम दोपहर के 1:30 बजे से आरंभ होता है वही दूसरा गेम रात को 10 बजे आरंभ होता है|

Loco app से earning करने के लिए आपको कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं, हर एक सवाल का उत्तर देने के लिए आपको 10 सेकंड का समय दिया जाता है| प्रत्येक सवाल में आपको तीन ऑप्शन दिए जाते हैं जिसमें से आपको एक सही उत्तर का चुनाव करना होता है| इसी तरह से आपसे 10 अलग-अलग सवाल पूछे जाते हैं यदि आपने सभी का जवाब सही दिया तो आपको price दिया जाएगा|

चलिए अब जानते हैं कि Loco app को आप अपने स्मार्टफोन में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं

Loco app को कैसे डाउनलोड करें ?

Loco app को आप फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं| मैंने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है कि आप Loco app को अपने मोबाइल में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं:

how to download loco app
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Google Play Store ओपन करना है|
  • अब आपको इसके सर्च बार में Loco App टाइप करना है और सर्च करना है।
  • इसके बाद आपके सामने Loco app का पेज ओपन होगा|
  • यहां आपको Install बटन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है|
  • ऐसा करने पर थोड़ी देर में Loco app आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगी|

लोको एप को डाउनलोड करने के बाद आइये अब जानते हैं कि आप इसमें अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं|

Loco app में अपना अकाउंट कैसे बनाएं (Loco app me account kaise banaye?):

Loco App में अपना एकाउंट बनाना बहुत ही आसान है| बस इसके लिए आपको एक ईमेल आईडी की आवश्यकता पड़ेगी जिसके जरिए आप इस ऐप में अपना अकाउंट बन पाएंगे|

नीचे मैंने स्टेप बाय स्टेप लोको एप में अकाउंट बनाने की प्रक्रिया बताइ है:

Step 1. सबसे पहले तो आपको अपने मोबाइल में Loco App डॉउनलोड करना है| उसके बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है|

Step 2. जैसे ही आप Loco app को ओपन करेंगे आपके सामने कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे इनमें से आप अपने हिसाब से ऑप्शन चुन सकते हैं| आप जो भी ऑप्शन चुनेंगे उस पर आपको क्लिक करना है|

Step 3. इसके बाद आपको इस ऐप में साइन अप करना है इसके लिए आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे जैसे कि आप अपनी गूगल आईडी से साइन अप कर सकते हैं या फिर फेसबुक और मोबाइल नंबर से भी साइन अप कर सकते हैं|

Step 4. इसके बाद आपको username डालना है आप इसे अपने हिसाब से बना सकते हैं| इसके बाद आपको Continue के बटन पर क्लिक करना है

Step 5. अब आपको अपनी जन्मतिथि सेलेक्ट करनी है और फिर OK बटन पर क्लिक करना है|

बस इन आसान सी पांच स्टेप्स को फॉलो करके आप सफलतापूर्वक Loco app पर अपना अकाउंट बना सकते हैं|

चलिए अब जानते हैं सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर की आप लोको ऐप से पैसे कैसे कमा सकते हैं|

लोको ऐप से पैसा कैसे कमाएं ? (Loco app se paise kaise kamaye?):

Loco App से पैसे कमाने के कई सारे तरीके हैं जैसे की live stream करके पैसे कमाए, दूसरे लोगों की live stream देखकर पैसे कमाए, दोस्तों को refer करके पैसे कमाए आदि|

चलिए अब एक-एक करके इन सभी Loco ऐप से पैसे कमाने के तरीके को विस्तार से जानते हैं|

1. लाइव स्ट्रीमिंग से पैसे कमाए:

सबसे पहला तरीका loco app से पैसे कमाने का है live streaming. यह सबसे बेहतर पैसे कमाने का तरीका है| इसके लिए आपको Loco Studio एप डाउनलोड करना होगा इसके बाद ही आप app के जरिए लाइव स्ट्रीम गेम खेल पाएंगे|

Loco app se paise kaise kamaye

Loco App को ओपन करना है और उसमें अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करनी है जहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है| इसके बाद आपको loco studio ऐप को डाउनलोड करना है और इस मोबाइल नंबर से loco स्टूडियो ऐप में लॉगिन करना है|

लोको ऐप से लाइव स्ट्रीम करके कैसे पैसे कमा सकते हैं उसकी जानकारी मैंने आपको नीचे दी है:

  • सबसे पहले आपको Loco App को ओपन करना है उसके बाद अपनी Profile में जाकर “Manage Livestream” के ऑप्शन पर कि्लक करना है|
  • इसके बाद Manage Livestream के ऑप्शन में आपको title, और description लिख कर गेम का नाम लिखना है| आपको उसी गेम का नाम लिखना है जिसे आप live stream करना चाहते हैं|
  • अब आपको loco studio app को ओपन करना है और gaming लिस्ट से गेम को चुनना है| इसके बाद “Start Stream Now” के विकल्प पर कि्लक करना है|
  • अब title, और description डालने के बाद आपको “Start Now” के बटन पर कि्लक करना है|
  • इसके बाद आपकी गेम की लाइव स्ट्रीम शुरू हो जायेगी जिससे आप ढेर सारा पैसा कमा सकते हैं|

2. दूसरों की Live Stream देखकर पैसे कमाए

अगला तरीका बहुत ही आसान है loco app से पैसे कमाने का| इस तरीके से कोई भी व्यक्ति पैसे कमा सकता है क्योंकि इसमें आपको केवल दूसरे gamers की लाइव स्ट्रीम को देखना है इसके बदले में आपको पैसे दिए जाएंगे|

तो आप जितना ज्यादा दूसरों की live stream को देखेंगे आप उतना ही अधिक पैसा कमा पाएंगे| लेकिन दोस्तों मैं आपको यह भी बताना चाहती हूं कि इस तरीके से आप अधिक मात्रा में पैसे नहीं कमा सकते हैं आप पूरे दिन में ₹50 के आसपास ही कमा पाएंगे|

Loco app se paise kaise kamaye

लेकिन यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने मनोरंजन के लिए गेमिंग का लाइव स्ट्रीमिंग देखना पसंद करते हैं और ऐसे में अपने मनोरंजन के साथ-साथ कुछ पैसे भी कमा लेंगे|

3. टूर्नामेंट में भाग लेकर पैसे कमाए

Loco app मैं आप गेम्स की टूर्नामेंट में भाग लेकर भी पैसे कमा सकते हैं| यहां आपको दो तरह के टूर्नामेंट कराए जाते हैं जिसमें फ्री वाले टूर्नामेंट और पैसे लगाकर टूर्नामेंट शामिल है| इसके लिए आपको Loco app मैं यह चेक करना है कि कौन सा टूर्नामेंट कब शुरू होने वाला है| टूर्नामेंट जब शुरू होने वाला है आप उस समय उसमें भाग ले सकते हैं और यदि आप जीतते हैं तो आपको इससे पैसे दिए जाएंगे| तो इस तरीके से आप टूर्नामेंट में भाग लेकर भी Loco app से पैसे कमा सकते हैं|

4. Quiz से पैसे कमाए

आप loco app में Quiz competition में भाग लेकर भी पैसे कमा सकते हैं| इसमें भी फ्री और paid दोनों तरह के क्विज गेम्स मौजूद है| आप अपने हिसाब से कोई भी कोई quiz game खेल सकते हैं और रियल मनी जीत सकते हैं|

इसमें आपको कुछ सवाल पूछे जाते हैं जिनका आपको सही उत्तर देना है आप जितना ज्यादा सही उत्तर देंगे आपके जितने के चांसेस उतने ही बढ़ जाएंगे और आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे|

5. अन्य गेम खेलकर पैसे कमाए

Loco app पर और भी कई सारी गेम्स उपलब्ध है जिनको खेल कर आप पैसा कमा सकते हैं| इसमें भी आपको कई सारे फ्री गेम्स मिलेंगे और कई सारे ऐसे गेम्स मिलेंगे जिसमें आपको पैसा लगाकर खेलना है|

6. Loco app को refer करके पैसे कमाए

दोस्तों इसके अलावा जो सबसे आसान तरीका है loco app से पैसे कमाने का वह है इसे रेफर करके| लोको एप का एक Refer & Earn प्रोग्राम है जिस में आपको इस ऐप को अपने दोस्तों, परिवार के सदस्य हो या फिर अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर रेफर करना है|

जितने ज्यादा लोग आपके रेफर किए गए लिंक से लोको एप को ज्वाइन करते हैं उतनी ज्यादा आप पैसे कमा पाएंगे|

Loco App से पैसे कैसे निकालें ?

लोको एप से पैसे कमाने के बाद अब सवाल आता है कि इससे पैसे कैसे निकाले| Loco app से पैसे निकालना बहुत ही आसान है इसके लिए आप पेटीएम, यूपीआई जैसे माध्यम का उपयोग कर सकते हैं| आप इनके जरिए पैसों को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं|

Conclusion – Loco app se paise kaise kamaye

तो दोस्तों इसी के साथ ही यह पोस्ट समाप्त होता है| इस पोस्ट में आपने लोको एप से संबंधित सभी जरूरी जानकारी के बारे में जाना जैसे कि लोको एप क्या है, लोको एप से पैसे कैसे कमा सकते हैं, इसे आप डाउनलोड कैसे कर सकते हैं और इसमें अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं| इसी के साथ हमने इस पोस्ट में यह भी बताया कि आप लोको एप से जीते हुए पैसों को कैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं|

मैं आशा करती हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा| इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वह भी लोको एप से घर बैठे ही ऑनलाइन पैसे कमा सके|

FAQs – Loco app se paise kaise kamaye

क्या आप लोको पर पैसा जीत सकते है?

जी हां आप लोको एप से गेम की लाइव स्ट्रीम करके पैसे जीत सकते हैं| इसके अलावा आप इस ऐप को रेफर करके या फिर क्विज कंपटीशन में भाग लेकर भी पैसे जीत सकते हैं

लोको स्ट्रीमिंग से हम कितना पैसा कमा सकते है?

लोको एप में लाइव गेम स्ट्रीमिंग पर जितने व्यूज आते हैं आपको उसके हिसाब से पैसे प्राप्त होते हैं| अगर आप रोजाना गेम की लाइव स्ट्रीम करते हैं तो आप लोको एप से लगभग 40000 से 50000 भी कमा सकते हैं|

क्या लोको गेम ऐप सेफ है?

जी हां लोको गेम ऐप एक भारतीय ऐप है जो की पूरी तरह से सुरक्षित है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *