चैट जीपीटी क्या है (chat gpt kya hai in hindi)

By | December 27, 2022

Chat gpt kya hai in hindi: Chat GPT ये नाम आप लोगो को बहुत सुनने को मिल रहा होगा। हर कोई इसके बारे में चर्चा करते नजर आ रहा होगा। यह एक प्रकार Artificial Intelligence Bot है।

जिसका नाम है Chat GPT. इसको हाल ही में 30 नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया है जब से यह काफी चर्चा में बना हुआ हैं लेकिन सभी को लोगो को इसके बारे में पता नहीं है.

आज की इस पोस्ट में हम इसी के बारे में चर्चा करने वाले है यह Tool कैसे काम करता है और कैसे आप इस Chat GPT का इस्तेमाल कर सकते है।

दोस्तों जब भी आप Google पे Search करते हो तो Google आप को उसके उससे Realated बहुत सी वेबसाइट दे देता है .

लेकिन Chat GPT ऐसा नहीं है जब भी आप Chat GPT पे कोई भी चीज सर्च करोगे तो वो आप को आर्टिकल के रूप में जवाब देता है.

लोगो के मन में ये सवाल बहुत ज्यादा आ रहा है की क्या Chat GPT Google को पीछे कर देगा इस बात को जानने के लिए आप इस आर्टिकल में बने रहे।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम लोग बहुत कुछ जानने वाले है जैसे चैट जीपीटी क्या है (What is Chat GPT), Chat GPT का इतिहास क्या है?(History of Chat GPT), Chat GPT काम कैसे करता है?, चैट जीपीटी की विशेषताएं (Special Features of Chat GPT), चैट जीपीटी के फायदे (Benefits of Chat GPT), चैट जीपीटी का इस्तेमाल कैसे करें (How to use Chat GPT, Login, Sing Up), चैट जीपीटी के नुकसान (Cons of Chat GPT), क्या चैट जीपीटी गूगल को पीछे छोड़ देगा (Will Chat GPT kill Google?), Chat GPT और Google में क्या अंतर है? | Google VS Chat GPT, Chat GPT से पैसे कैसे कमाए?, क्या Chat GPT से नौकरियां ख़त्म हो जायेंगीं? .

chat gpt kya hai in hindi
chat gpt kya hai in hindi?

चैट जीपीटी क्या है (What is Chat GPT)

दोस्तों आप का जो सवाल था उसके बारे में जान लेते है Chat GPT क्या है? Chat GPT एक प्रकार का Tool है।

अगर Chat GPT के full Form जेनरेटिव प्रिट्रेंड ट्रांसफार्मर (Chat Generative Pre-Trained Transformer). Chat GPT एक Chat Bot है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करेगा।

Chat GPT का काम करना एक अलग तरीका जब भी आओ कोई भी चीज Chat GPT पे Search करोगे तो वो आप को Website नहीं देगा Google की तरह बल्कि ते आप को उसका सीधा सा जवाब देगा आप को Website नहीं देगा।

अगर आप Chat GPT को एक Search Engine समझे तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

दोस्तों Chat GPT के लॉचिंग 2022 में 30 नवंबर को हुई है। Chat GPT के लॉचिंग अभी हुई है इस वजह से ये सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही इस्तेमाल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूद है।

लेकिन अगर आप Hindi भाषा का इस्तमाल करते है तो आप को परेशान नहीं होना है क्युकी आने वाले समय में इसको अन्य भाषाओं से जोड़ने का प्रावधान रखा गया है।

आप Chat GPT में कोई भी सवाल जब भी पूछेंगे तो वो आप को उसका सीधा सा जवाब देगा पूरी विस्तार में।

Chat GPT को develop करने वाली कंपनी का नाम है Open Artificial Intelligence, और इसकी Official Website chat.openai.com है।

दोस्तों Chat GPT को लॉच हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है केलेकिन इसके यूजर की संख्या अभी तक 2 मिलियन के आसपास पहुंच चुकी है।

Note – जब भी आप कोई भी सवाल Chat GPT पे Search करोगे तो वो आप को सीधे उसका जवाब देगा मतलब Conversional भाषा में बात करेगा। Google कीतरह वो आप को वेबसइट नहीं देगा।

Chat GPT का इतिहास क्या है?(History of Chat GPT)

Chat GPT Bot को बनाने वाले व्यक्ति का नाम है SAM Altman है। SAM Altman और Elon Musk दोनों एक साथ मिल के 11 दिसम्बर 2015 से ही बनाने की शुरुआत कर दिया था।

लेकिन इसमें और भी पार्टनर थे जिनका नाम Ilya Sutskever, Greg Brockman, Wojciech Zaremba ये तीनों लोग भी शामिल थे। इस open Ai कंपनी का मुख्यालय कैलिफोर्निया, यूएस में है।

दोस्तों आप को बता दो की Elon Musk किसी कारणों की वजह से इस प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ दिया था क्युकी पहले ये एक नॉन प्रॉफ़िट कंपनी थी और आज के समय में भी ये सीओ म्पन्य बिलकुल फ्री है शायद आने वाले टाइम में इसको Paid कर दिया जाए।

दोस्तों जब इस प्रोजेक्ट को Elon Musk ने छोड़ दिया था तब उसके बाद इस प्रोजेक्ट में माइक्रोसॉफ्ट के Owner बिल गेट्स ने इसमें मिलियन मे इनवेस्टमेंट किया है।

और उसके बाद इसको 2022 मे 30 नवंबर को officially लॉन्च किया गया। इस प्रोजेक्ट के जो मालिक SAM Altman है उनका कहना है की अभी तक इसको मिलियन से भी ज्यादे लोग इस्तेमाल कर रहे है और इसको इस्तमाल करने की संख्या दिन पे दिन बढ़ती जा रही है।

Chat GPT काम कैसे करता है?

Chat GPT कैसे काम करता है इस बात को जानने से पहले हम इसकी फुल फॉर्म को समझ लेते हैं.

Generative – इसका मतलब है की जनरेट करने वाला या बनाने वाला.

Pre-Trained – इसका मतलब है की ये हले से ही ट्रेन है और इसे ट्रेन करने की जरुरत नहीं है.

Transformer – इसका मतलब है की ऐसी मशीन लर्निंग मॉडल जो दिए गए टेक्स्ट को समझ लेता है.

दोस्तों अब जानते है की Chat GPT कैसे काम करता है और इसके पास डाटा कहा से आता है। दोस्तों जिन डेवलपर ने Chat GPT को बनाया है उसे अच्छे से Trained भी किया है .

और इसको बनाते समय Developer ने पब्लिक का डाटा इस्तेमाल किया है। पब्लिक का डाटा इस्तेमाल होने की वजह से जब भी आप कोई सवाल Chat GPT से पूछते है तो आप को बहुत ही सरल भाषा में आप को जवाब मिल जाता है।

जब भी आप Chat GPT से सवाल पूछते है तो ये पूछे गए सवाल को अपने डेटाबेस में Search करता है और उसके बाद आप के सवाल को वो एक अच्छे फॉर्मैट मे रेडी करता है आर आपके सामने ले आता है।

ये आप को जवाब देने के बाद ये आप से Feedback मांगता है और आप जिस तरह से Feedback देते हो तो ये उस हिसाब से अपने आप को Update कर लेता है।

जैसे की आप इससे ये पूछते हो की Paneer ki Sabji कैसे बनाये तो ये आप को उसको बनाने की विधि बताएगा लेकिन अगर इसके द्वारा बताई गयी विधि सही नहीं है तो आप इसको Feedback के जरिये सुझाव देते हो और उसी के हिसाब से Chat GPT अपने Database को Update कर लेता हैऔर अगली बार से सही डाटा लोगों के सामने रखता है।

Chat GPT में सबसे अच्छी बात ये है की जब कोई भी सवाल पूछते हो तो साथ ही ये आप को Feedback का भी Option देता है जैसे की Like और Dislike .

लेकिन इसमें सबसे मजेदार बात ये है की इसको 2022 के data के हिसाब से trained किया गया है और 2022 की training भी पूरी हो गयी है।

इसलिए अगर आप 2023 या उससे भी ज्यादा के सवाल पूछते है तो शायद ये आप को जवाब दे पाए और अगर देता भी है तो वो जवाब गलत भी हो सकता है।

चैट जीपीटी की विशेषताएं (Special Features of Chat GPT)

दोस्तों अब हम जानेगे की Chat GPT की क्या विशेषताएं है। आप को ये भी जानना बहुत जरूरी है।

  • Chat GPT की सबसे बड़ी विशेषता ये है की आप इसका इस्तमाल करके कंटेंट तैयार कर सकते है।
  • यहां पर आप जो भी सवाल पूछते हैं उसका जवाब आपको रियल टाइम में प्राप्त होता है।
  • अगर आप Chat GPT का इस्तमाल करते है तो आप को किसी भी तरीके से कोई भी पेमेंट नहीं करनी होती है ये बिलकुल फ्री है।
  • आप इसकी सहायता से बायोग्राफी, एप्लीकेशन, निबंध इत्यादि चीजें भी लिखकर तैयार कर सकते हैं।
  • इसके मदद से आप अपना कंटेन्ट राइटिंग का भी काम कर सकते है।

चैट जीपीटी के फायदे (Benefits of Chat GPT)

दोस्तों Chat GPT को लांच हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है इसलिए अभी तक इसके फायदे क्या है इसको कोई सही तरीके से नहीं जनता है तो अब हम इसके फायदे के बारे में जानेगे।

  • Chat GPT का सबसे बड़ा फायदा ये है की जब कोई भी यूजर इससे कोई भी सवाल पूछता है तो उसको सीधा सा जवाब मिल जाता है वो भी विस्तार में। मतलब आप को सही और सटीक जानकारी मिल जाती है।
  • जब भी आप कोई भी सवाल गूगल से पूछते हो तो वो आप को बहुत सी Website खोल के दे देता है। लेकिन Chat GPT ही बिलकुल अलग है ये आप को सीधे डायरेक्ट संबंधित रिजल्ट पर ले करके जाया जाता है।
  • Chat GPT का आप इस्तमाल करते है तो ये बिलकुल फ्री है इसको इस्तमाल करने से आप कोई पैसा नहीं देना पड़ता है।
  • अगर आप ने Chat GPT से कोई भी सवाल पूछा है और आप को उसका सही जवाब नहीं मिल पाया है तो आप इसको ये बता सकते हो की आप अपने सवाल के जवाब से संतुष्ट हैं या नहीं.
  • Chat GPT का इस्तमाल करने के लिए आप बिलकुल फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हो आप को सिर्फ अपनी आईडी की सहायता से साइन अप करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

चैट जीपीटी का इस्तेमाल कैसे करें (How to use Chat GPT, Login, Sing Up)

दोस्तों Chat GPT का इस्तमाल करना बहुत ही आसान है आप इसको बहुत ही जल्दी सिख जाओगे लेकिन Chat GPT का इस्तमाल करने से पहले आप को Chat GPT की official Website में जाके अपना अकाउंट बनाना पड़ेगा उसके बाद ही आप Chat GPT का इस्तमाल कर पाएंगे।

आगे हम जानने वाले है की कैसे Chat GPT में अपना अकाउंट बनाये। अभी आज के समय में आप से कोई पैसा नहीं लेता है.

अकाउंट बनाने के लिए ये बिलकुल फ्री है। तो आप को नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए है उनको फॉलो करके आप अपना अकाउंट बना सकते हो।

सबसे पहले आप को अपने मोबाइल या लैपटॉप में Browser को ओपन करना है

जब आप अपना ब्राउज़र को ओपन कर ले तो उसमे Chat.openai.com वेबसाइट को ओपन करना है।

इसके बाद आप को Chat.openai.com website को ओपन करना है

जब आप Chat GPT की वेबसाइट को ओपन कर लोगे तो उसके बाद आप को दो ऑप्शन देखने को मिल जाते है एक Sign Up और Log In अगर आप का पहले से अकाउंट बना है तो आप Log In पे क्लिक करे और अगर आप का अकाउंट नहीं बना है आप को बनाना है तो आप Sign Up पे क्लिक करे।

उसके बाद आप को अपनी ईमेल डालनी है जो आप इस्तमाल कर रहे हो और अगर आप जीमेल से Sign Up कर रहे हो तो आपको Continue With Google Account वाले ऑप्शन को चुनना है

उसके बाद आप को अपना First Name और last Name को Fill करना है।

जब आप अपना नाम Fill कर दे तो उसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर डालना है।

जब आप अपना मोबाइल नंबर डाल लेंगे तो उसके बाद आप के पड़ OTP आएगा उसको फ़िल करके आप अपना नंबर वेरीफाई कर ले

जब आप अपना नंबर Verify कर ले तो उसके बाद आप Chat GPT का इस्तमाल करने के लिए बिलकुल त्यार हो।

चैट जीपीटी के नुकसान (Cons of Chat GPT)

दोस्तों अभी तक हमने सिर्फ Chat GPT के फायदे के बारे में जाना है लेकिन अभी तक इसके क्या नुकसान है.

इसके बारे में नहीं जाना ये भी एक प्रकार की टेक्नोलॉजी है इसमें भी कोई न कोई नुकसान जरूर होगा क्युकी हर टेक्नोलॉजी में फायदे भी है और नुकसान भी है।

  • सबसे बड़ा नुकसान Chat GPT का ये है की इसको वर्तमान के समय में सिर्फ अंग्रेजी भाषा को ही सपोर्ट किया जा रहा है। इसलिए अगर आप को English भाषा नहीं आती है तो आप को इसका इस्तमाल करना मुश्किल होगा। लेकिन बतया जा रहा है की आने वाले समय में इसको अन्य भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा।
  • Chat GPT में ऐसे बहुत से सवाल है जिसका जवाब आपको यहां पर प्राप्त नहीं हो पाता है।
  • Chat GPT की ट्रेनिंग साल 2022 की स्टार्टिंग में ही खत्म हो चुकी है। ऐसे में साल 2022 के मार्च के बाद जो भी कुछ नया आया है इसके बारे में शायद ही आपको यहां पर जानकारी मिले।
  • Chat GPT के पास सीमित डेटा है.
  • Chat GPT केवल Research Period तक ही फ्री में Available है, इसके बाद आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए चार्ज देना पड़ेगा.

क्या चैट जीपीटी गूगल को पीछे छोड़ देगा (Will Chat GPT kill Google?)

दोस्तों बहुत से लोगो के मन में ये सवाल आ रहा है की क्या Chat GPT Google को पीछे छोड़ सकता है कही न कही ये सवाल आप के मन में भी आया होगा हम इस सवाल को practically समझेंगे

दोस्तों जब भी आप कोई भी Keyword या सवाल Google पे search करते हो तो Google database मे स्टोर हो जाता है और आप के द्वारा Search किये गए keyword या सवाल का जवाब वेबसाइट की मदद से देता है।

लेकिन जरा आप एक बात सोचे की अगर किसी भी ब्लॉगर ने उस Keyword पे content लिखा ही नहीं है तो Google भी आप को कहा से जवाब देगा।

क्युकी Google के पास अपना कोई personal डाटा है ही नहीं वो तो सिर्फ सारा डाटा लोगों की वेबसाईट से निकाल कर ही आपको देता है।

बिलकुल उसी तरह Chat GPT भी Google की तरह ही काम करता है। लेकिन Chat GPT भी कही न कही गूगल की ही मदद से डाटा स्क्रब करके और उसको स्पिन करके आपके सवालों का जवाब देता ही है.

और अपने आप को update करता है। ऐसा इसलिए है क्युकी Chat GPT के पास लिमिटेड अकाउंट में ही डाटा है तो जब भी कोई इस से किसी प्रकार का प्रशन करता है तो Chat GPT उसको स्टोर कर लेता है और उसका जवाब आपको देता है।

तो आप समझ गए होंगे की Chat GPT कही का कही गूगल को किसी भी प्रकार से पीछे नहीं छोड़ सकता है। क्युकी Chat GPT के पास Data की कमी है.

लेकिन अगर आने वाले समय Chat GPT का डाटाबेस रेडी हो जाए तो गूगल तो टक्कर दे सकता है। Chat GPT आप के सवालो का जवाब देने के लिए एक लिमिटेड अमाउंट के लिए त्यार किया गया है.

लेकिन अगर गूगल की बात करे तो उसके पास कोई लिमिट नहीं है जवाब देने की उसके पास करोड़ों वेबइस्ते का डाटा पड़ा है।

गूगल आपको आपकें प्रशनों का जवाब words images videos और अलग अलग फॉर्मैट मे भी देता है लेकिन Chat GPT आपके प्रसनों का जवाब केवल words फॉर्मैट मे ही देता ह।

Google पर आप जब भी कोई भी सवाल Search करते हो तो बहुत काम चांस होते है की वो गलत जवाब दे लेकिन वही अगर Chat GPT की बात करे तो इस्पे बिलकूप भरोशा नहीं कर सकते हो की ये आप को सही ही जवाब देगा।

Google में आप जो सवाल पूछ रहे हो उसको आप विडिओ मे देखना चाहते है या इमेज मे या लिखित ये सरे Option देखने को मिल जाते है.

लेकिन Chat GPT आपको आपके सवालों का जवाब सिर्फ लिखित मे ही देगा। दोस्तों आप ये तो समझ गए होंगे की Chat GPT गूगल को पीछे नहीं कर सकता है।

Chat GPT और Google में क्या अंतर है? | Google VS Chat GPT

दोस्तों इस बात को भी समझ लेते है की Chat GPT और Google में क्या अंतर है? इन दोनों में कौन सा सही है।

  • Chat GPT से आप जब भी कोई भी सवाल पूछते हो तो वो जितने भी सवालो का जवाब देता है वो उसके Database से देता है और वो जवाब updated नहीं होते है। लेकिन अगर वही हम google की बात करे तो डेली डाटा अपडेट होता रहता है इसलिए गूगल आपको हमेस updated जवाब देता है।
  • Chat GPT आप के सवालों का जवाब देने के लिए Internet का इस्तमाल नहीं करता है इसलिए पुराना और गलत जवाब देता है। वही गूगल गूगल इंटरनेट का इस्तेमाल करता है और updated और सही जवाब देता है।
  • Chat GPT एक Ai based Bot है जबकि Google एक search Engine है जो की कई सारी Algorithm पर काम करता है।
  • Google तक पहुँचने के लिए इंटरनेट आवश्यक है, हालाँकि, Chat GPT को इसके संचालन के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है, हालाँकि यह अपने स्वामित्व वाले डेटाबेस का उपयोग करके उत्तर प्रदान करता है, और इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती है।

Chat GPT से पैसे कैसे कमाए? | Chat GPT Se Paiss Kaise Kamaye

दोस्तों आप के लिए सबसे जरूरी बात है ये है की Chat GPT से पैसे कैसे कमाए? इस वैसे Chat GPT से पैसे कमाने के बहुत से तरीके है हम उनको भी जान लेते है।

Blogging: अगर आप एक ब्लॉगर है तो चैट जीपीटी की मदद से आप अपने ब्लॉग के लिए कंटेन्ट लिख सकते है।

Affiliate Marketing: Chat GPT की मदद से आप Affiliate Marketing में भी पैसे कमा सकते हो आप अपने पने वेबसाईट पर किसी प्रोडक्ट का रिव्यू भी लिख सकते है और उसका affiliate कर के भी पैसे कमा सकते है।

Quora: अगर आपका Quora पर अकाउंट है तो आप उस पर प्रशनों का उत्तर Chat GPT से देकर भी पैसा कमा सकते है।

Goolge Web Story: अगर आप वेब स्टोरी भी बनाते है तो उसके लिए आप Chat GPT का इस्तेमाल करके कंटेन्ट लिख सकते है।

क्या Chat GPT से नौकरियां ख़त्म हो जायेंगीं?

दोस्तों अभी तक जितनी भी टेक्नोलॉजी आयी है उसमे बहुत से अपनी नौकरी पे हाथ दो बैठे है उसी प्रकार लोग ये सोच रहे है की क्या Chat GPT के आने की वजह से भी नौकरी जा सकती है।

अगर देखा जाये तो Chat GPT से कोई भी खतरा नहीं है की आप की नौकरी चली जाये क्योंकि इसके द्वारा दिए जाने वाले जवाब सटीक नहीं होते हैं।

लेकिन आने वाले कुछ समय में जब Chat GPT को अपडेट करके अधिक एडवांस बनाया जायेगा तो यह कई सारी इंसानी नौकरियों को खत्म कर देगा.

अगर आने वाले समय में Chat GPT को एडवांस बना दिया जाता है तो यह ऐसे नौकरियों को ख़त्म कर सकता है जिसमें सवाल – जवाब का काम होता है. जैसे कस्टमर केयर, कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने वाले अध्यापक आदि.

अंतिम शब्द

दोस्तों मुझे उम्मीद है की आप को इस आर्टिकल आप के सवालो का जवाब मिल गया होगा और आप ने आयी हुई नयी technology के बारे में सही तरीके से जान लिया होगा।

Chat GPT को Develop कर तो लिया गया है लेकिन यह अभी गूगल के जितना एडवांस नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इसको एडवांस किया जायेगा।

FAQ

चैट जीपीटी का फुल फॉर्म क्या है?

Chat Generative Pre-Trained Transformer

चैट जीपीटी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

chat.openai.com

चैट जीपीटी कौन सी भाषा में लांच हुआ?

अंग्रेजी

चैट जीपीटी कब लॉन्च हुआ?

30 नवम्बर 2022 को

Category: Blogging Information

About Megha Mourya

Hello Friends, My Name is Megha Mourya (Author) मैं एक Full-Time Blogger और Digital Marketer हूँ। https://bloggingcourseinhindi.com ये Website मैंने उन लोगो के लिए बनाये है जो Free Online घर बैठे Complete Blogging Course Hindi में सीखना चाहते है. आप इस Blog को Subscribe कर के Free में पूरा Course access कर सकते है

One thought on “चैट जीपीटी क्या है (chat gpt kya hai in hindi)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *