How to apply GST number online in Hindi 2023

By | June 2, 2023

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे How to apply GST number online in Hindi 2023?

GST ये नाम तो आप सबने कहीं न कहीं जरूर सुना ही होगा GST का full form Goods and Services Tax है इसे हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जुलाई 2017 को लाया गया था तो आज के इस article मे हम बात करने वाले है|

अगर आप इस article को पूरा पढ़ते हैं तो आपके मन में How to apply GST number online in Hindi इस विषय से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न नहीं रह जाएंगे तो आइये शुरू करते है|

How to apply GST number online in Hindi

अब आइये बात करते है की आप घर बैठे अपने GST number के लिए online apply कैसे कर सकते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए steps को follow करके बड़ी आसानी से यह काम कर सकते हैं|

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इनकी ऑफिसियल वेबसाइट reg.gst.gov.in पर जाकर login करना होगा
  • अब इसके बाद आपको कुछ अलग अलग form के ऑप्शन दिखेंगे जिसमें आपको form A भरना है
  • अब इसमें आपसे mobile number , PAN number , Gmail  जैसी कुछ basic details भरनी होगी
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर एवं ईमेल आई डी दोनों में ओटीपी जाएगा और उस ओटीपी को आपको यहाँ भरना होगा उसके बाद आपको एक application number प्राप्त होगा|
  • अब इस application number के माध्यम से आपको form B भरना होगा|
  • जिसमें आपको अपने व्यापार के अनुसार document details भरना होगा या upload करना होगा|
  • अब इसके बाद आपको अगले तीन working days के अंदर आप से कुछ और GST – REG – 3 document भी मांगे जा सकते हैं जिसके बाद आपको इसकी डिटेल्स या इसमें मांगे गए documents को आपको GST – REG – 4 मे भरना है या upload करना है|
  • और अगर इसके बाद भी इसमें कुछ त्रुटि पाई जाती है या अधिकारी सहमत नहीं होते हैं तो आप के GST registration application को निरस्त किया जा सकता है|
  • जिसके निरस्त होने की जानकारी आपको GST – REG – 5 में दी जाएगी
  • और अगर सब कुछ सही रहा ये अधिकारी को सब सही लगा और इसमें कुछ गड़बड़ी नहीं रही तो इस आपकी GST registration application को स्वीकार कर लिया जाएंगा|
  • जिसकी सूचना आपको GST – REG – 7 में दी जाएगी|
  • अब इन सभी कार्यों में आपको कम से कम 7 working days का समय लगेगा और अगर आपको सब कुछ सही रहा तो यह सफलतापूर्वक हो जाएगा|

GST registration ना करवाने पर Penalty

अब अगर आप GST rule के नियमानुसार इसके दायरे में आते हैं और उसके बाद आपने GST registration नहीं कराया है या Tax नहीं दे रहे हैं अगर आप इस स्थिति में पकड़े जाते हैं तो आपसे पूरी Tax ली जाती है और उसके बाद ₹10,000 का जुर्माना लगता है तो इसीलिए आपको ईमानदारी से GST देना चाहिए|

GST registration में छूट किसे है?

अब आइये बात करते हैं GST registration में छूट किसे है अगर आपकी सालाना turnover या आपकी कंपनी या व्यवसाय की शालाना कमाई ₹20,00,000 से कम है तो आप इसके अंतर्गत नहीं आते हैं मतलब की आप को GST registration नही करवाना है या आप किसी ऐसे sector के अंतर्गत कार्य करते हैं जो GST act इस के तहत छूट प्राप्त है तब भी आपको GST registration करवाने की आवश्यकता नहीं है।

तो अगर आप इन दोनों में से किसी भी एक चाहे वह ₹20,00,000 से कम turnover हो या GST registration act के तहत छूट कैटेगरी के अंदर आते हैं तो आपको GST registration कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

GST registration fees

GST में registration के लिए आप से सरकार द्वारा कोई भी fees नहीं ली जाती है इसका रजिस्ट्रेशन आप खुद घर बैठे online अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज रखकर कर सकते हैं इसके लिए आपको किसी की भी जरूरत नहीं पड़ती बल्कि अपने बिज़नेस के लिए आपको एक CA की आवश्यकता पड़ सकती है तो उस CA की फीस उस पर निर्भर करती है कि वह आपसे कितना चार्ज करता है बाकी जीएसटी रजिस्ट्रेशन आपके नाम से आपको ₹1 नहीं देने है यह बिल्कुल मुफ्त है आप इसे खुद कर सकते हैं|

GST registration मे लगने वाले document

अब बात करते हैं GST registration में लगने वाले आवश्यक documents के बारे में तो जैसा की आप जानते हैं अगर आप इसमें registration करते हैं तो आपको कुछ basic document की आवश्यकता पड़ती है और उसके बाद जो documents लगते हैं वहाँ आपकी field के हिसाब से होते हैं जो की आपके field और work के हिसाब से advance document कहलाते हैं तो इसमें लगने वाले basic documents निम्नलिखित है|

  • PAN card
  • Aadhar card
  • Bank details
  • Address proof

GST registration Time limit

अब आइये बात करते हैं कि GST रजिस्ट्रेशन में समय सीमा क्या है या आपको कितने दिनों के अंदर जीएसटी रिजर्वेशन करवा लेना चाहिए तो आपकी कंपनी या व्यवसाय जैसे ही 20,00,000 के turnover को पार करता है तो आपको उसके 30 दिनों के अंदर GST registration करवा लेना चाहिए और अगर किसी कारण के चलते यह नहीं हो पा रहा है तो आपको आवेदन तो फिर भी कर देना चाहिए अगर आप आवेदन नहीं करते हैं तो आप इसके संपूर्ण दोषी माने जाते हैं तो आप को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

FAQ

GST बनवाने में कितना खर्चा आता है?

GST मे registration पूर्ण रूप से निशुल्क है इससे आप फ्री में घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं|

GST registration में कितना समय लगता है?

GST registration में एक हफ्ते तक का समय लगता है|

क्या 20 लाख से नीचे GST जरूरी है?

अगर आप की बिक्री ₹20,00,000 से कम है तो आपको GST registration की कोई आवश्यकता नहीं|

क्या मैं खुद GST के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

जी हाँ बिलकुल आप घर बैठे खुद GST के लिए online आवेदन कर सकते हैं से आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है|

Conclusion

आशा करते है आपको हमारा Article “How to apply GST number online in Hindi” में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, तो प्लीज आप अपने दोस्त और रिश्तेदार के साथ Blog Share करना न भूले |

आप अपने सुझाव हमे Comments बॉक्स में लिख सकते है | अगर आपको किसी Topic पे विस्तार में जानकारी चाहिये तो आप हमे Comments या E-mail भी कर सकते है |

Category: Blogging Information

About Megha Mourya

Hello Friends, My Name is Megha Mourya (Author) मैं एक Full-Time Blogger और Digital Marketer हूँ। https://bloggingcourseinhindi.com ये Website मैंने उन लोगो के लिए बनाये है जो Free Online घर बैठे Complete Blogging Course Hindi में सीखना चाहते है. आप इस Blog को Subscribe कर के Free में पूरा Course access कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *